मन पर विजय कैसे पाए? | Man Par Vijay Kaise Paye?

 

दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान का सबसे बड़ा शत्रु कौन है?
वह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि हमारा मन है।

महात्मा बुद्ध कहते हैं-“मन के जीते जीत है और मन के हारे हार।”

हमारा मन हमें ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है, लेकिन यही मन हमें बर्बाद भी कर सकता है।
इसलिए इसे नियंत्रित करना सबसे जरूरी है।

आज की कहानी आपके मन को पूरी तरह शांत कर देगी। यह न सिर्फ आपको प्रेरित करेगी, बल्कि जीवन में सही दिशा देने का भी काम करेगी।

तो दोस्तों, इस इस छोटी सी कहानी को अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि यह आपके जीवन को बदलने का दावा करती है। इसमें आप यह जानेंगे कि-
मन पर विजय कैसे पाए? ( Man Par Vijay Kaise Paye )

कहानी की शुरुआत

पुराने समय में, एक गुरुकुल में सुबह के वक्त गुरु अपने शिष्यों को प्रवचन दे रहे थे।

गुरु ने कहा-“यह ब्रह्मांड, यह प्रकृति हर किसी को समान अवसर देती है। यहाँ अपार संभावनाओं का भंडार है।”
लेकिन इन संभावनाओं को हासिल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

इसका कारण क्या है?

गुरु ने आगे समझाया-“हमें अपने मन को सही दिशा में लगाना नहीं आता।”
हमारा मन नकारात्मक विचारों में उलझ जाता है, जो हमारे आत्मविश्वास को कमजोर कर देता है।
यही मन हमें यकीन दिलाता है कि हम किसी सफलता के लायक नहीं हैं।

गुरु ने शिष्यों से पूछा-
“क्या आपके अंदर वह जज़्बा है, जो मुश्किल हालात में भी आपको हार मानने से रोक सके?”

अगर हाँ, तो आज का यह ज्ञान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव जरूर लेकर आएगा।

 

Man par vijay kaise paye_

 

गुरु का संदेश

गुरु अपने प्रवचन में कह रहे थे-“अक्सर हम अपने मन की नकारात्मकता के कारण वह कर बैठते हैं, जो हमें नहीं करना चाहिए।”
यही नकारात्मक भावनाएँ हमारे अंदर छुपी बुराई को बाहर लाती हैं और हम गलत फैसले लेने लगते हैं।

इतने में एक शिष्य खड़ा हुआ और विनम्रता से पूछा-
“गुरुदेव, कृपया बताइए कि –
हम अपने अंदर की बुराई और नकारात्मकता का सामना कैसे करें?
और कैसे जीवन को सकारात्मक विचारों के साथ जिएं?”

गुरु ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया-
“खुश रहना उतना कठिन नहीं है, जितना आप सोचते हैं। बस हर सुबह और शाम अपने विचारों को सही दिशा देना सीखो।”

गुरु ने समझाया-“हर नया दिन एक नई शुरुआत और नई उम्मीदें लेकर आता है।”
इसीलिए, अपने हर दिन का स्वागत पूरे मन से करें।

गुरु ने कहा-
“कौन जानता है कल क्या होगा?

आने वाला समय किसी ने नहीं देखा, लेकिन आज आपके पास है-इसे बेहतर बनाने का मौका मत गँवाओ।”

जिंदगी को ऐसे जियो, जैसे हर दिन आपका नया जन्म हो।
इससे न सिर्फ आपका मन शांत रहेगा, बल्कि आप अपने करीबियों से और भी गहरा प्रेम कर पाएंगे।

 

बदलाव को अपनाएँ

गुरु ने आगे कहा-“अगर आप सफलता चाहते हैं, तो बदलाव को अपनाना सीखें।”
गुरु ने समझाया-“जीवन में बदलाव लाना और उसे स्वीकार करना ही सफलता का पहला कदम है।”

उन्होंने शिष्यों से कहा-
“आराम की स्थिति में रहते हुए आप कुछ बड़ा हासिल नहीं कर सकते।”
समय के साथ बदलना और मुश्किलों का सामना करना आपको मजबूत बनाता है।

हर चुनौती आपको एक नया सबक और अनुभव देती है। और यही अनुभव आपको सफलता के करीब ले जाता है।

गुरु प्रेमानन्द जी (Guru Premanand Ji) ने चेतावनी दी-

“अगर आप बुरे काम करके यह सोचते हैं कि आपके साथ कुछ अच्छा होगा, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है।”

अच्छे परिणाम चाहते हो, तो अच्छे विचारों और कर्मों को अपनाना होगा।

 

सोच और कर्म की शक्ति

गुरु ने अपने शिष्यों से कहा-“हमारी सोच और हमारे कर्म ही हमारी दुनिया को परिभाषित करते हैं।”
अपने विचारों और कर्मों पर नियंत्रण रखें, और देखेंगे कि यह ब्रह्मांड भी आप पर अपनी कृपा बरसाएगा।

गुरु ने कहा-“हमारी जिंदगी में बहुत कुछ हमारी सोच पर निर्भर करता है।”
फिर उन्होंने समझाया-“एक नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति दुनिया में केवल बुराई ही देखेगा।”
जबकि एक सकारात्मक सोच वाला इंसान जीवन की खूबसूरती और उन अनमोल चीजों को महसूस करेगा, जो हमें ईश्वर की कृपा से मिली हैं।

 

मन को शांत रखना सीखें

गुरु ने शिष्यों को सलाह दी-“अपने मन को शांत रखना सीखो।”
दिन भर की भागदौड़ और परेशानियों के बीच खुद को शांत रखने का कोई तरीका अपनाओ।

गुरु ने आगे कहा-
“एक शांत मन आपको अपनी अंतरात्मा में झाँकने का मौका देता है।”
जब आप खुद से सवाल करते हैं-
“मैं कौन हूँ? मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है? क्या मैं एक अच्छा इंसान हूँ?”

यही प्रश्न आपके जीवन की दिशा तय करते हैं।

 

मन पर विजय कैसे पाए 
( Apne man par vijay kaise paye ) का निष्कर्ष-

गुरु की सीख हमें बताती है कि मन को नियंत्रित करना ही सफलता की कुंजी है।
बदलाव को स्वीकार करना, सकारात्मक विचारों को अपनाना, और खुद को शांत रखना ही जीवन में सफलता और खुशी का मार्ग है।

अगर आप इस ज्ञान को अपने जीवन में अपनाएँगे, तो निश्चय ही आपका भविष्य उज्जवल होगा।

तो इस प्रकार यहाँ अपने यह समझा कि इसमें आप यह जानेंगे कि आप –
मन पर विजय कैसे पाए? ( Man Par Vijay Kaise Paye ) तथा एक खुशहाल एवं तनाव मुक्त जीवन जीएं।

 

अगर आप किसी ऐसी समस्या से घिर गए हैं और काफी कोशिसो के बावजुद भी आपको कोई समाधान नहीं दिख रहा है तो-
अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप हमारे इस फ्री वेबिनार (Free Webinar- Free Online Consultation) जो कि बिलकुल फ्री है, आप यहाँ क्लिक/ रजिस्टर (Register) कर सकते है। जिसमे आपको ऑनलाइन आपकी समस्या का समाधान बताया जायेगा।

 

इसे भी देखें –> अपने अंदर हिम्मत कैसे लायें ?

You may also like...

1 Response

  1. […] अब आप ये भी अवशय ही पढ़ें ==> मन को कंट्रोल (Control) कैसे करें? […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *