LOA Challenge – Manifestation से 11 दिनों में चमत्कार होगा | LOA- Manifestation Miracle Challenge in 11 Days
आप अगर इस चैलेंज को डिसप्रूव भी करना चाहो, तो भी मैं यह कहूँगा कि इसको ज़रूर करो। क्योंकि प्रैक्टिस, प्रैक्टिस और रिपीटेशन करने से दिमाग की रिपेयरिंग होती है और बिलीफ भी क्रिएट हो जाता है।
जो मानते हैं कि चमत्कार होते हैं, वह भी करो… और जो नहीं मानते कि इस ब्लॉग आर्टिकल से या सिर्फ एक लाइन से क्या चमत्कार होगा, वह भी करो। क्योंकि अगर आप यह भी बोल रहे हो न कि “चमत्कार नहीं होते और मैं इसको गलत साबित करके दिखाऊँगा” — तो भी आपके साथ चमत्कार होंगे।
क्योंकि यूनिवर्स “नहीं” शब्द नहीं समझता है।
अगर 11 दिन में इस ब्लॉग आर्टिकल को पढ़ने एवं इसमें कही गयी बातों पर अमल करके / इम्प्लीमेंट करने के बाद भी आपके जीवन में चमत्कार नहीं होता है,
तो ऐसा होना मुश्किल है और होने के बहुत ही कम से कम चांस हैं,
क्योंकि मुझे इस बात पर भी पूरा यक़ीन है कि आपकी ज़िंदगी बदल सकती है।

तो आइये शुरू करते हैं –
क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि
इतनी मेहनत करने के बाद भी पैसा, प्यार, खुशी — मेरे पास रुकती ही नहीं है।
आप सुबह उठते ही तनाव में रहते हो, और रात को सोने से पहले बहुत सारी प्रॉब्लम्स दिमाग में चल रही होती हैं।
आपको पता है, ऐसा लाखों लोग फील कर रहे होते हैं।
क्योंकि आप हर दिन वही अट्रैक्ट करते हो जो आप सोचते हो और मानते हो।
फर्क सिर्फ इसी बात से पड़ता है कि आप क्या सोचते हो और क्या मानते हो।
आपकी रातभर वही सारी चीज़ें दिमाग में चल रही होती हैं —
और फिर दिनभर वही कन्फर्म होती जाती हैं।
हमारी न्यूरोसाइंस कहती है कि
हर दिन आप वही अट्रैक्ट करते हो जो आप सोचते हो।
तो अब मैं आपको एक रिचुअल देने वाला हूँ —
जो आपको सुबह करना है।
यह पहला स्टेप है।
सुबह, मिरर के सामने जाओ।
खुद को देखो।
और महसूस करते हुए, यह एक लाइन बोलो:
“मैं चमत्कार के लिए तैयार हूँ और मेरा जीवन बदल रहा है।”
एक बार फिर से रिपीट करता हूँ:
“मैं चमत्कार के लिए तैयार हूँ और मेरा जीवन बदल रहा है।”
और जब आप यह बोलो, तो इमेजिन करो कि
आपका आज का दिन लकी और एबंडेंट है। –
दूसरा स्टेप:
रोज रात को सोने से पहले विज़ुअलाइज़ेशन करना है।
इमेजिन करो कि आप जो पाना चाहते हो — वह ऑलरेडी हो चुका है।
उदाहरण के लिए:
जैसे कि आपका लोन क्लियर हो चुका है,
बैंक अकाउंट में पैसा है,
आपकी हैप्पी फैमिली है,
अच्छे रिलेशन हैं…
वॉटएवर यू वांट।
उस फीलिंग में आपको सोना है — कि यह ऑलरेडी हो चुका है।
क्योंकि डॉ. ब्रूस लिप्टन कहते हैं:
हमारे बिलीफ्स हमारी बायोलॉजी और रियलिटी को बदलते हैं।
डॉ. ह्यूबर्मन, स्टैनफोर्ड के साइंटिस्ट हैं।
वह प्रूव कर चुके हैं कि –
हम जो सोचते हैं, हम जो बिलीव करते हैं — वही हमारी रियलिटी बनता है।
अब इमेजिन करो —
आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हो,
और पॉजिटिव बिलीफ के साथ जा रहे हो।
तो फिर देखिए आपका कॉन्फिडेंस कितना हाई लेवल का रहेगा।
और गारंटीड जब आप इंटरव्यू में होंगे —
तो आप खुद को पहले से विजुअलाइज़ कर चुके हो कि आप सफल हो गए हो।
और तब आपकी बॉडी लैंग्वेज,
आपका माइंडसेट —
100% आपको सफलता दिलाएगा।
थिंक एंड ग्रो रिच के लेखक नेपोलियन हिल,
जिन्होंने 500 सक्सेसफुल लोगों की स्टडी की,
उन्होंने पाया कि —
वे लोग पहले बिलीव करते थे और फिर अचीव करते थे।
यानी कि इंसान पहले विश्वास करता है,
फिर उसे सच में हासिल करता है।
तो…
“फर्स्ट स्टार्ट बिलीविंग इन योरसेल्फ एंड यू विल अट्रैक्ट अ सक्सेसफुल लाइफ।”
कहने का मतलब कि “पहले आप खुद पर विश्वास करना शुरू करें तो ही आप एक सफल जीवन को जीने के लिए मैनिफेस्ट करेंगे और एक सफल जीवन जी पाएंगे।”
इस एक लाइन की रिचुअल को
आपको सुबह-शाम करना है।
और देखो —
आज से यह चैलेंज आपका शुरू होता है।
और अब देखिए कि आपके जीवन में कितने पॉजिटिव चमत्कार होने शुरू हो जाते हैं।
अब बहुत कॉमन सवाल-
“हम तो पॉजिटिव सोचते हैं, फिर भी नेगेटिव क्यों होता है?”
क्योंकि आपने जो नहीं होना चाहिए —
उसका नेगेटिव इमोशन, उसका नेगेटिव आउटकम —
उसे ज़्यादा फील किया है।
आपको उसका डर ज़्यादा है।
उसके कंसीक्वेंसेस — आप ज़्यादा इमोशनली महसूस करते हो।
इसलिए वही होता है।
क्योंकि नेगेटिव इमोशन्स को
हमारी बॉडी बहुत जल्दी रिलेट कर पाती है,
उसको फील कर पाती है —
और फिर हमारे विचार भी उसी दिशा में जाने लगते हैं।
तो फिर,
आप सोचिए —
सुबह आपने एक पॉजिटिव सेंटेंस बोला,
लेकिन दिनभर आप सोचते रहे कि “नहीं होगा… नहीं होगा…”
तो फिर क्या होगा?
तो डियर फ्रेंड / भाई साहब/ मेरी प्यारी बहन,
इसीलिए वह पॉजिटिव चीजें काम नहीं करती हैं —
क्योंकि आप नेगेटिव को ज़्यादा सोचते हो।
तो क्या करें? (What to do for Law of Attraction)
- नेगेटिव कंसीक्वेंसेस को छोड़ो।
- पॉजिटिव कंसीक्वेंसेस पर ध्यान दो।
- उसी पर फोकस करो।
- वहीं आपकी अटेंशन होनी चाहिए।
फिर वही होगा — जो आप सोचते हो।
दूसरी बात:
चमत्कार क्रिएट कर रखे हैं।
तो डियर फ्रेंड / भाई साहब/ मेरी प्यारी बहन,
चमत्कार उनके साथ होते हैं —
जो यह सोचते हैं कि चमत्कार हो सकते हैं।
तो इस चैलेंज को अगर आप डिसप्रूव भी करना चाहो,
गलत साबित करना चाहो —
तो भी मैं आपको कहूँगा:
“11 दिन रेगुलरली, इमोशन के साथ इसको करो।”
क्योंकि इसमें कोई नुकसान नहीं है —
सिर्फ थोड़ा सा समय लगता है।
पर अगर एक बार इसके रिजल्ट मिलने लगे…
और आपको इसकी रियलिटी पर यक़ीन हो गया —
तो इतना स्ट्रॉन्ग बिलीफ बनेगा
जो आपकी ज़िंदगी बदल सकता है।
Law of Attraction/ Manifestation- 11 Days Miracle का निष्कर्ष (Conclusion)-
इस Challenge के लिए- मेरी एक बात मानें-
जो लोग यह मानते हैं कि law of attraction miracle challenge, चमत्कार होते हैं वह भी करें
और जो नहीं मानते हैं कि इस सिर्फ एक लाइन से क्या चमत्कार होगा वह भी करें।
===> क्योंकि अगर आप यह भी बोल रहे हो ना कि चमत्कार नहीं होते और मैं इसको गलत साबित करके बताऊंगा, तो भी आपके साथ चमत्कार होंगे।
क्योंकि यूनिवर्स नहीं शब्द नहीं समझता है सिर्फ आपकी intention आपका ध्यान, आपका इरादा कितना ज्यादा / स्ट्रांग है उसे देखता है और इस तरह से मनीफेस्टेशन हो जाता है। तो यह डिसाइड करेगा कि आपके साथ क्या होगा।
डेफिनेटली मैं यह कह सकता हूँ कि आपके जीवन में बदलाव जरूर आएगा तो इसे आजमा के देखिये और बोलिए और इमेजिन कीजिए।
अंत में, मैं यही कहूंगा कि आप इसके रिजल्ट देखिए और इस ब्लॉग पर वापस आएं और कमेंट कीजिए कि आपको कौन-कौन से रिजल्ट मिले और साथ में अभी इसमें कमेंट कीजिए “आई एम रेडी टू टेक चलेंगे”/ “I am ready to take challenge” या “आई एम रेडी”/ “I am ready” इसको लिखिए और इसे किसी भी एक ऐसे इंसान के साथ इसको जरूर शेयर कीजिए जो कि अपने जीवन को बदलना चाहता है – उसके अंदर चिंगारी (स्पार्कल) है, कुछ करने की इच्छा है और उसको फ्रस्ट्रेशन (frustration) आ चुका है, उसको जरूर इस ब्लॉग को शेयर कीजिए मैं यह गारंटी के साथ कह रहा हूँ कि आपका जीवन बदल सकता है।
आपका दोस्त
Dr. Haire (डॉ. हैरी)
Life, Career & Business Success Coach
अगर आप किसी ऐसी समस्या से घिर गए हैं और काफी कोशिसो के बावजुद भी आपको कोई समाधान नहीं दिख रहा है तो…………
आप अपनी किसी भी समस्या के Practical & Trusted समाधान के लिए आप हमारे इस फ्री वेबिनार (Free Webinar- Free Online Consultation) जो कि बिलकुल फ्री है, आप यहाँ क्लिक/ रजिस्टर (Register) कर सकते है।

5 Responses
[…] […]
[…] LOA Challenge – Manifestation से 11 दिनों में चमत्कार हो… […]
[…] LOA Challenge – Manifestation से 11 दिनों में चमत्कार हो… […]
[…] LOA Challenge – Manifestation से 11 दिनों में चमत्कार हो… […]
[…] LOA Challenge – Manifestation से 11 दिनों में चमत्कार हो… […]