Mushkilon Se Kaise Nikale – Musibat Me Bharosa Kaise Kare | जीवन की समस्याओं का समाधान और भरोसे की शक्ति
आपके दिल में एक सवाल अक्सर उठता होगा – जो मेरा है, क्या वह मुझसे कभी छीन सकता है?
क्या जो मेरा होना चाहिए, वो किसी और को दे दिया जाएगा?
क्या अगर मैंने थोड़ी देर कर दी तो मेरी किस्मत किसी और की झोली में चली जाएगी?
इन्हीं सवालों का जवाब आज मैं आपके साथ रखूंगा।
आप इस पूरी बात को अंत तक सुनिए क्योंकि हो सकता है आज की यह बातें आपको उम्र भर की बेचैनी से आज़ाद कर दें।
हो सकता है कि आपके मन में बैठी वह अधूरी सी बेचैनी कि कहीं कुछ खो न दूं, कहीं कोई छीन न ले ,
आज यहीं समाप्त हो जाए।
Jeevan Ki Samasyao Ka Samadhan Kaise Kare | जीवन की समस्याओं का समाधान और भरोसे की शक्ति
तो मेरी साथ चलिए और यकीन मानिए, यह आप बीच में छोड़ना नहीं चाहेंगे।
यहां हर शब्द आपके दिल को छूने के लिए ही रखा गया है।
देखिए, जो चीज आपके लिए बनी है, जो चीज आपके लिए तय है, वो चाहे कितनी भी दूर दिखे, कितनी भी देर हो जाए, कितनी भी रुकावटें आ जाएं – वो आपसे कभी दूर नहीं जाएगी।
शायद यह सुनने में एक जुमला लगे। लेकिन अगर आप थोड़ी देर ठहर कर सोचें तो यह ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नियम है।
क्योंकि इस ब्रह्मांड का ताना-बाना ही इस तरह बुना गया है कि जो चीज आपकी है, वह रास्ता बनाकर भी आपके पास आ जाएगी।
सोचिए, जब आप पैदा हुए तो आपने कोई कोशिश नहीं की थी कि आपकी सांसें आपके शरीर में जाएं।
आपने कोई अर्जी नहीं लगाई थी कि दिल धड़कना शुरू हो।
यह सब आपको पहले से दिया हुआ था।
यह सब आपका था और आपको सौंप दिया गया।
वैसे ही जिन लोगों, जिन अवसरों, जिन प्रेमों, जिन सपनों ने आपके जीवन में आना है – वह सब पहले से ही आपकी ओर चला आ रहा है।
हाँ, आपके रास्ते में कुछ मोड़ हो सकते हैं। कुछ धुंध हो सकती है, कुछ देर हो सकती है।
लेकिन मंज़िल हमेशा वहीं रहती है।
आप सोचते होंगे – अगर मैंने सही समय पर सही कदम ना उठाया तो? अगर मैंने चूक कर दी तो?
तो समझिए, अगर वह चीज वास्तव में आपकी है तो वह आपके डर के बावजूद भी आपके पास आ जाएगी।
आपके हिस्से की हवा आपको ही मिलती है।
आपके हिस्से की धूप, आपके हिस्से का चाँद आपको ही मिलता है।
फूल कभी इस डर से खिलना बंद नहीं करता कि कोई और उसे तोड़ लेगा।
समुंदर कभी इस डर से बहना बंद नहीं करता कि कोई उसकी लहरें चुरा लेगा।
और इंसान – वह तो खुद ब्रह्मांड का ही अंश है।
फिर किस बात की घबराहट?
एक पुरानी कथा है।
एक व्यक्ति ने भगवान से पूछा – मुझे डर लगता है कि कहीं मेरी नियति मुझसे छीन न जाए। कहीं कोई और मेरा हक न ले जाए।
भगवान मुस्कुरा के बोले – बेटा, अगर कोई और उसे छीन सकता है तो वह कभी तुम्हारा था ही नहीं। और अगर वह तुम्हारा है तो कोई ताकत उसे तुमसे छीन नहीं सकती।
यही बात जब आप समझ जाते हैं तो आपका मन स्थिर हो जाता है।
आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं रहती।
आपको किसी और से होड़ लगाने की जरूरत नहीं रहती।
क्योंकि जब आपकी मंज़िल आपका इंतजार कर रही है तो आप बेफिक्र होकर अपने रास्ते पर चल सकते हैं।
यह तर्क के दायरे में भी सही है।
देखिए, ब्रह्मांड में हर कण के लिए उसकी जगह बनी हुई है।
एक छोटे से पत्ते से लेकर विशाल आकाशगंगा तक सबकी अपनी गति, अपनी दिशा तय है।
आप भी इसी नियम के तहत हैं।
जो आपका है वह आपके चुंबक की तरह आपकी तरफ खींचता चला आएगा।
हाँ, आपको सिर्फ इतना करना है कि रास्ता बंद न करें।
अपने डर से, अपने संशय से, अपने क्रोध से और हताशा से रास्ता बंद न करें।
कई बार लोग कहते हैं – पर अगर कोई और मुझसे तेज निकल गया तो? अगर वह चीज उससे पहले पहुंच गई तो?
तो सुनिए, जो चीज आपकी है वो इंतजार भी कर सकती है क्योंकि उसकी डोर आपके नाम बंधी है।
और अगर वह आपकी नहीं है तो चाहे आप उसके पीछे सारी उम्र दौड़ते रहें, वह कभी आपकी नहीं हो सकती।
धैर्य रखिए। यह धैर्य ही तो भरोसे का नाम है।
क्या आपने कभी देखा है कि रात भर में पौधा पेड़ बन जाता हो? नहीं।
उसके बीच में वह पेड़ पहले से मौजूद रहता है। लेकिन उसे खिलने के लिए, ऊंचा उठने के लिए वक्त चाहिए।
वैसे ही आपकी जिंदगी के सारे उत्तर, सारे सपने, सारे रिश्ते – सब कुछ पहले से ही तय है।
आपको बस सही समय तक खुद को तैयार रखना है।
आपका भाग्य कोई लॉटरी टिकट नहीं है जो छीन जाए।
यह कोई कुर्सी नहीं है जो कोई और हथियाले।
यह आपका हिस्सा है जो आपके नाम लिखा हुआ है।
इसलिए घबराना छोड़िए।
किसी की चाल देखकर दौड़ना छोड़िए।
किसी के ताने सुनकर अपने कदम बिगाड़ना छोड़िए।
आपके हिस्से का प्रेम आपको ही मिलेगा।
आपके हिस्से की सफलता आपके दरवाजे तक ही आएगी।
आपके हिस्से का सुख आपके ही हाथ में रखा जाएगा।
और हाँ, कभी-कभी चीजें देर से मिलती हैं ताकि आप उनके काबिल बन सकें।
अगर किसी ने जल्दी पाई तो हो सकता है वह उसे संभाल न पाए।
अगर आपको देर हो रही है तो हो सकता है कि आपकी तैयारी अभी पूरी न हो।
लेकिन जब सही समय आएगा तो ऐसा लगेगा कि यह सब हमेशा से आपका ही इंतजार कर रहा था।
तो आज से ही मन को शांत कीजिए।
किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं।
किसी से अपनी किस्मत की भीख मांगने की जरूरत नहीं।
आपका जो है, वह रास्ता ढूंढकर आपके पास पहुंच जाएगा।
चाहे उसे पहाड़ लांघने हों, चाहे नदियां पार करनी हों – बस आप अपने भीतर का विश्वास न खोएं।
यही विश्वास आपका असली चुंबक है।
और अगर आज भी आपका मन डगमगा रहा है तो एक बार गहरी सांस लें।
आंखें बंद करें और अपने दिल से कहें –
“जो मेरा है, वह मुझसे दूर नहीं जाएगा।”
आप देखेंगे कि आपकी सांसें हल्की हो गईं।
आपका दिल स्थिर हो गया।
और आपकी आंखों में एक नई चमक आ गई।
अब अगर आप इस बात से सहमत हैं, अगर आपने भी कभी महसूस किया है कि कोई चीज, कोई सपना, कोई इंसान आपका होकर भी आपसे दूर नहीं हुआ – तो नीचे जाकर कमेंट में बस इतना लिख दीजिए-
“मुझे भरोसा है।”
बस यही भरोसा आपको आपकी मंज़िल तक ले जाएगा।
जब आप अपने भीतर से कह देते हैं –
“मुझे भरोसा है, जो मेरा है, वह मुझसे दूर नहीं जाएगा।”
तो जैसे सारी बेचैनियां एक-एक करके आपके कंधों से उतर जाती हैं।
मन में जो दौड़ थी, जो डर था कि कहीं कोई मुझसे आगे न निकल जाए, कहीं मेरी किस्मत किसी और के हिस्से न चली जाए – वो सब धुएं की तरह हवा में घुल जाता है।
लोग अक्सर यही भूल करते हैं।
वे यह समझ लेते हैं कि अगर वे तेजी से दौड़ेंगे, दूसरों से आगे निकलेंगे और दूसरों को हरा देंगे तभी उन्हें मिलेगा जो वह चाहते हैं।
पर सच्चाई यह है कि यह दौड़ बाहर नहीं है।
यह दौड़ भीतर है।
आपको किसी और को नहीं हराना।
आपको बस अपने डर को हराना है।
अब ज़रा सोच कर देखिए।
क्या आज तक आपने जिन चीजों के लिए सच में पूरी नियत और सच्चाई से प्रयास किया – वह किसी और को मिल गई?
नहीं।
हो सकता है देर हुई हो।
हो सकता है आपने जो मांगा वो आपको उसी रूप में न मिला हो।
लेकिन मिला जरूर।
क्योंकि अगर वह सच में आपका था तो ब्रह्मांड ने हजार रास्ते निकालकर भी उसे आपको ही सौंपा।
और अगर कोई चीज आपको न मिली तो समझिए वह आपका हिस्सा ही नहीं थी।
क्योंकि आप चाहे पूरी दुनिया को सर पर उठा लें, आप जिस चीज के लिए बने नहीं हैं, वह आपके पास रुकती नहीं।
यह तर्क से भी स्पष्ट है।
क्योंकि हर चीज का, हर इंसान का, हर भावना का एक कंपन होता है।
और वह कंपन (Vibration) केवल उस चीज तक पहुंचता है जहां उसकी जगह होती है।
लोग डरते हैं कि कहीं मेरी मेहनत बेकार ना चली जाए। लेकिन मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
वो रास्ता बनाती है – कभी आपकी मंज़िल तक, कभी आपकी समझ तक।
जो आपका है उसकी डोर में गांठें लग सकती हैं, पर डोर टूटती नहीं।
यहां एक और चीज़ याद रखिए – अगर आपको लगता है कि किसी और ने वह चीज़ आपसे छीन ली तो दो में से एक बात सच होगी।
या तो वह चीज़ आपके हिस्से की थी ही नहीं, या फिर वो चीज़ अब भी आपके पास आने के रास्ते में है।
बस उसका रूप बदल गया है।
यानी आपकी चीज़ कोई और नहीं ले सकता।
हाँ, हो सकता है ब्रह्मांड आपको कुछ और देकर, कुछ और सिखाकर उसी का बेहतर रूप दे।
पर अंत में आपका हिस्सा आपके पास ही आता है।
लोग कभी-कभी कहते हैं – अगर मैंने सही समय पर सही कदम नहीं उठाया तो मेरी किस्मत निकल जाएगी।
और यकीन मानिए, अगर किस्मत सच में आपकी है तो वह इंतजार कर लेगी।
क्योंकि ब्रह्मांड के पास धैर्य की कोई कमी नहीं है।
कभी-कभी आपकी आत्मा तैयार नहीं होती और आपको थोड़ा वक्त लगता है।
पर जो चीज़ आपकी आत्मा के लिए बनी है, वो भागकर कहीं और नहीं जाती।
कभी गौर कीजिएगा – पेड़ से जब पत्ते गिरते हैं तो वह हवा में इधर-उधर डोल सकते हैं।
पर अंत में वह उसी धरती पर लौट कर गिरते हैं जिससे उनका जन्म हुआ था।
वैसे ही आपकी चीजें भी।
कभी आपने यह भी देखा होगा कि आपने कुछ मांगा पर वो नहीं मिला।
उस वक्त दुख हुआ, पर बाद में समझ आया कि वह मिल जाता तो शायद अच्छा नहीं होता।
और जो मिला वही सबसे सही था।
क्यों?
क्योंकि ब्रह्मांड ने आपके लिए वो चुना जो सच में आपके लिए बना था।
अब एक और बात – अगर कोई चीज़ आज आपकी नहीं है तो उसे पकड़ कर मत बैठ जाइए।
क्योंकि अगर आप अपने हाथों में ज़बरदस्ती कुछ थामे रहेंगे तो आपके हिस्से की चीज़ आने के लिए जगह ही नहीं बचेगी।
खुद को हल्का रखिए।
खुद को खुला रखिए ताकि जो आपका है वह आप तक आसानी से पहुंच सके।
लोगों से होड़ मत कीजिए।
क्योंकि उनकी यात्रा उनकी है, आपकी नहीं।
उनका हिस्सा उनका है, आपका नहीं।
और यही बात जब दिल से समझ आती है, तब दिल में चैन उतरता है।
आपकी चाल अपने आप स्थिर और खूबसूरत हो जाती है।
यह जो बेचैनियां हैं – कि मेरा क्या होगा? मेरी किस्मत क्यों रुक गई?
इनका इलाज सिर्फ एक बात में है – मुझे भरोसा है।
बस अगर आपने भरोसा करना सीख लिया तो हर डर पिघल जाएगा।
हर संशय ढह जाएगा।
हर बेचैनी एक दिन इस धरती में समा जाएगी।
आप सोच रहे होंगे – भरोसा क्यों? कैसे मान लें कि जो मेरा है वो मुझसे दूर नहीं जाएगा?
तो इसका सीधा सा उत्तर यह है – अगर भरोसा नहीं किया तो भी आपकी किस्मत वही रहेगी।
पर भरोसा करने से आपका मन हल्का हो जाएगा।
आपकी चाल में आत्मविश्वास आ जाएगा।
आपकी आंखों में चमक आ जाएगी।
आपको दौड़ते हुए डर नहीं लगेगा।
आपको ठहरते हुए भी चैन मिलेगा।
तो क्यों ना उस चीज़ को अपनाया जाए जो दिल को स्थिर कर दे।
आपको इस बात को गहराई से समझना होगा –
जो आपका है वो रास्ता भटक सकता है, पर खोएगा नहीं।
वो देर से आ सकता है, पर आएगा ज़रूर।
उसमें चोटें हो सकती हैं, पर उसका रंग फीका नहीं होगा।
क्योंकि यह ब्रह्मांड गलतियां नहीं करता।
जब आप यह बात समझ लेते हैं तो आपको दूसरों से जलन होना बंद हो जाती है।
क्योंकि आप जानते हैं – जो उनका है वह उन्हें मिला और जो मेरा है वह मुझे मिलेगा।
अब आप शांति से पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
आप बस इतना ध्यान रखिए – अपने दिल की आवाज़ सुनते रहिए।
कभी भी उस आवाज़ को अनसुना मत कीजिए जो कहती है –
“ठहरो, जो तुम्हारा है वह आ रहा है।”
और जब वह आएगा तो ऐसा लगेगा कि उसने सारी दूरी सिर्फ आपके लिए तय की।
जैसे सारी बाधाएं सिर्फ एक नाटक थीं ताकि आप और भी मजबूत बन जाएं।
तो अपने जीवन को गले लगाइए।
अपनी राह को अपनाइए।
और उस भरोसे को कभी मत खोइए।
जो चीज़ आपकी है वह आपके लिए बनी है।
कोई उसे छीन नहीं सकता।
आज से ही इस बात को अपने दिल में बिठा लीजिए।
हर सुबह इसे खुद से कहिए –
“मुझे भरोसा है, जो मेरा है वो मुझसे दूर नहीं जाएगा।”
जब आप इस भरोसे के साथ अपने जीवन की ओर देखते हैं तो आपके भीतर से एक भारी बोझ उतर जाता है।
आपकी सांसें हल्की हो जाती हैं।
आपकी आंखों में वह नमी लौट आती है जो एक लंबे समय से सूख चुकी थी।
क्योंकि अब आपको पता है कि कोई भी चीज़ – आपकी मेहनत, आपका भाग्य, आपके हिस्से का अन्न – आपसे नहीं छीन सकता।
देखिए, अगर यह ब्रह्मांड इतना विशाल है कि उसमें असंख्य तारों के लिए जगह है,
तो क्या इसमें आपके लिए थोड़ी सी जगह नहीं होगी?
अगर यह आकाशगंगा इतनी उदार है कि वह हर क्षण करोड़ों सूर्यों को संभाले हुए है,
तो क्या वह आपको आपकी चीज़ देने में कंजूसी करेगा?
नहीं।
ब्रह्मांड ने जब आपको यहां भेजा तो आपके हिस्से का सब कुछ आपके नाम लिखकर ही भेजा।
आपका जो है वह चाहे कहीं भी हो – किसी शहर में, किसी समय में, किसी मोड़ पर –
वह आपको ढूंढता हुआ ही आएगा।
क्योंकि वह आपके कंपन से बांधा है।
उसमें आपका नाम गूंथा है।
उसकी आत्मा पर आपकी छाप है।
कभी ऐसा भी होगा कि आपको लगेगा अब बहुत देर हो चुकी है।
अब तो सब खत्म हो गया।
पर आपसे गुज़ारिश है – उस वक्त भी बस एक बार इस बात को याद कर लीजिए-
“जो मेरा है, वह मुझसे दूर नहीं जाएगा।”
यही वाक्य आपको फिर से खड़ा कर देगा।
आपको यह समझना होगा कि देर होना और छिन जाना दोनों अलग चीजें हैं।
देर हो सकती है।
रास्ता लंबा हो सकता है।
आपकी परीक्षा कठिन हो सकती है।
लेकिन अगर वह चीज़ सच में आपकी है तो वह कहीं और टिक ही नहीं सकती।
इसलिए अपने दिल में भरोसे का दीपक जलाए रखिए।
अपनी चाल को धीमा होने दीजिए, पर रुकिए नहीं।
अपनी आंखों को झुकने मत दीजिए।
क्योंकि आपकी मंज़िल भी आपकी राह ताक रही है।
आप उसकी ओर बढ़ रहे हैं और वह आपकी ओर बढ़ रही है।
अब आखिर में मैं आपसे यही कहना चाहता हूं –
आपको किसी से होड़ करने की जरूरत नहीं।
किसी को पछाड़ने की जरूरत नहीं।
बस अपने भीतर की आवाज़ सुनते रहिए।
और जब वह कहे –
“बस इतना भरोसा रखो, बाकी सब हो जाएगा।”
तो मुस्कुरा दीजिए।
यही मुस्कान आपकी शक्ति है।
यही भरोसा आपकी मंज़िल है।
और यही शांति इस यात्रा की असली जीत है।
अब अगर आज की इन बातों ने आपके दिल को जरा भी हल्का किया हो,
अगर आपके दिल में भरोसे की एक छोटी सी लौ भी जल उठी हो,
तो इसे अपने जीवन में उतार लीजिए।
और याद रखिए –
जो आपका है, वह आपसे दूर नहीं जा सकता।
धन्यवाद!
आपका दोस्त
Dr. Haire (डॉ. हैरी)
Life, Career & Business Success Coach
